प्रकाश की तलाश करना हर स्थिति में अच्छाई की तलाश करना नहीं है। यह इतना ही है कि आप महसूस कर सकें कि प्रकाश पहले से ही आपके अंदर है। हो सकता है कि आपके जीवन में कुछ निर्णय अच्छे नहीं रहे हों, लेकिन आप उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं, उसमें सुधार कर सकते हैं।
जंगल में दो सड़कें अलग हो रही थीं और मैंने उस राह को चुना, जिस पर कम लोग चले थे और सारा फर्क इससे ही पड़ा। – रॉबर्ट फ्रॉस्ट
बर्ट फ्रॉस्ट की यह पंक्तियां मुझे हमेशा से पसंद आई है। उन्होंने जो कहा, वह खूबसूरती से उस साल को दर्शाता है, जो हमारा बीसवां होता है। हम जो जीवन चुनते हैं, उसके मूल में हमारे अतीत में लिए गए निर्णय होते हैं। फ्रॉस्ट की तरह, हम एक चौराहे पर खड़े होते हैं। हम जो जानते हैं, हमने जो सीखा है, हम उसके आधार पर निर्णय लेते हैं। वे सारे सबक और दिल टूटने की घटनाएं, जो हमारी पसलियों में फंसी हुई सी हैं। हम जिस रास्ते पर चलना पसंद करते हैं, वह हमारे भविष्य का संकेत कर देते हैं।
इसको लेकर मेरी सोच
मुझे लगता है कि आपका बीसवां साल कई तरह की बुराइयों से भरा होता है, जो सारा आनंद निचोड़ लेती हैं। हम अपने बीसवें साल को एक प्रकार के मील के पत्थर के रूप में देखते हैं। ज्यादातर की सोच होती है कि उनके पास बड़े महानगर में शांत, शानदार, कलात्मक अपार्टमेंट होना चाहिए। उनके जीवन में रोमांस होना चाहिए। इस समय यह भरोसा होता है कि लड़का/लड़की, जिस किसी से भी वे प्यार करते हैं, वह उन्हें मिल जाएगा। हम सोचते हैं कि हमारे पास खर्च करने के लिए पर्याप्त पैसा होना चाहिए।
इस उम्र में सब कुछ हासिल करना आसान लगता है। फिर आता है 26वां साल, फिर 27वां और इसके बाद मेरी तरह 30वें की दहलीज। तब आप बैठकर यह सोचते हैं कि ‘यह सब इतना गलत कैसे हो गया?’
मैं झूठ बोलूंगी, अगर मैंने यह कहा कि मैं उन लड़कियों से अपनी तुलना नहीं करती, जिनके साथ मैं हाई स्कूल गई थी। मैं तुलना करती हूं। मुझे आश्चर्य है कि स्नातक होने के बाद से जब मैं पैंट के चौगुने आकार तक फूल गई हूं तो वे सही आकार में कैसे बची रह गईं? मुझे आश्चर्य है कि वे अपना खुद का घर कैसे खरीद सकती हैं, जबकि मैं खुद को पचास डॉलर का कंफर्ट खरीदने से रोक रही थी? मुझे आश्चर्य है कि वे अपने परिवार को कैसे अच्छे से संभाल सकीं और कैसे क्रूज और बाकी यात्राओं पर जाने का खर्च उठा सकती हैं? यह सूची कभी न खत्म होने वाली है, क्योंकि सोशल मीडिया एक चमकदार हाइलाइट रील है। फ्रॉस्ट की तरह पीछे मुड़कर देखना और यह पता लगाना कि कहां गड़बड़ हुई, काफी आसान है।
मेरे विचार में जब कोई हमें बताता है कि भविष्य की तरफ देखो, तो हम बचकर निकलने का रास्ता खोजते हैं। हमें लगता है, मानो वे हमें हमारी वर्तमान वित्तीय और भावनात्मक परेशानियाें को दरकिनार करने के लिए कह रहे हैं। वे हमारी मौजूदा परेशानियों को कम या हमें जज्बाती समझ रहे हैं। वे हमसे उन यादों को ऐसे बाहर फेंकने की उम्मीद करते हैं, जैसे वे कल का कचरा हों। लेकिन, असल में यह एक शानदार सलाह है। आपको रोशनी के लिए आगे देखना ही होगा, क्योंकि परेशानियों और अवसाद में गहरे डूबने के बाद, वापस लौटने के बारे में सोचना मुश्किल होने लगता है।
कई बार ऐसा समय आता है, जब आप काफी नीचे गिर जाते हैं। आपके मूल्य और जीवन अधूरे लगते हैं। पर, तब आपको उस बात की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है, जिसने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है।
यह ठीक है कि मुझे कल रात एक पचास डॉलर के कंफर्टर को खरीदने से खुद को रोकना पड़ा, पर वह इसलिए नहीं कि मैं इस खर्च को नहीं उठा सकती थी, बल्कि इसलिए कि मेरे पास कुछ भी ऐसी चीज खरीदकर रखने के लिए जगह नहीं है, जिसकी मुझे तुरंत जरूरत नहीं है। मेरे पास पहले से ही एक कंफर्ट है। गैर-जरूरी चीजें नहीं खरीदना मेरी कमजोरी का संकेत नहीं, परिपक्वता का संकेत था। यह संकेत था कि मैं क्रेडिट कार्ड पर कम निर्भर हो रही हूं। एक भविष्य से बच रही हूं, जो मुझे नहीं चाहिए।
वे छुट्टियां, अपार्टमेंट, परिवार, मेरे पास न होने का कारण मैं ही हूं। मैंने अपने बीसवें साल में बहुत सारे मूर्खतापूर्ण विकल्प चुने, जो दिल टूटने, कम आत्मसम्मान और ऊब के कारण पनपे। मेरे पास क्रेडिट कार्ड थे। मेरे पास दोस्त, बॉयफ्रेंड, नई-नई चीजों, किसी की कमी नहीं थी, पर किसी ने भी मुझे कभी खुश नहीं किया। मैं सब होने पर भी खाली महसूस करती थी।
मुझे लगता है कि हम सभी ऐसे निर्णय लेते हैं, जिन पर हमें गर्व नहीं होता। मुझे लगता है कि हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना बंद करना होगा कि दूसरे सोशल मीडिया पर क्या कर रहे हैं? कोई भी जो खुश होने का दावा करता है, वह सच में वैसा ही होगा, जरूरी नहीं है। यह भी सोचें कि जो लोग खुश हैं या अपनी सच्चाई को जी रहे हैं, उन्हें इसकी घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है।
आप अपने जीवन को नीचे ले जाने लगते हैं, जब किसी और से अपनी तुलना कर रहे होते हैं। क्योंकि तब आपको लगता है कि वह व्यक्ति वैसी जिंदगी जी रहा है, जिसे आप बहुत शिद्दत से चाहते हैं। आप लगातार अपने बारे में बुरे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
आप हमेशा प्रकाश की तलाश कर सकते हो, क्योंकि आप ही प्रकाश हो। आप हर चीज में अच्छाई ढूंढ़ें, यह जरूरी नहीं। कभी-कभी कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जो गहरे दुख देने वाली होती हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को खोना, जिसे आप प्यार करते हैं- इसमें कोई अच्छाई नहीं है। वहां सीखने के लिए कोई सबक नहीं है। ठीक है कि ऐसे क्षणों में जीवन क्रूर और बदसूरत लग सकता है, पर इससे आप क्रूर या घृणित नहीं हो जाते। आप कमरे में सबसे चमकदार आत्मा हैं, भले ही आपको इसका एहसास न हो।
आपकी उम्र का बीसवां साल एक प्रकार की बकवास है, पर यह वास्तव में जंगल से निकलती अलग सड़क भी है। आप जो भी निर्णय लेंगे, वही आपके भविष्य को परिभाषित करेगा। हर रास्ते में कुछ अच्छा हो सकता है, कुछ बुरा भी। कुछ ऐसा, जिस पर आपको पछतावा हो, पर बहुत कुछ ऐसा भी होगा, जो आपको आगे ले जाने वाला हो सकता है। तो आप यह चुनें कि क्या करना चाहेंगे या केवल पछतावा ही करते रहेंगे!
और किसी को – जिसमें आप भी शामिल हैं- अपने भीतर के उस प्रकाश को मंद न करने दें।
Menopause and Bloating: Why Your Stomach Feels Different and What You Can Do About It…
Do You Really Need to Hit Your Protein Target on Rest Days? The Science of…
Stop Overwhelming Yourself: The Secret to Sustainable Fitness Is One Step at a Time By…
From Fitness Journey to Purpose: Why Consistency Matters More Than Perfect Progress Read the Story…
When Women Lift Women: Karishma Ghosh on Strength, Support & a Better Mindset Featuring Karishma…
THE CHAPTER WHERE SHE CHOSE HERSELF Karishma Ghosh and the quiet revolution of the millennial…