Categories: APPAREL AND GEAR

क्या होता है A, B, C, D ब्रा कप साइज?

Spread the love

लेडीज इनर वियर का सबसे इंपोर्टेंट पार्ट होता है ब्रा, अधिकतर महिलाएं ब्रा खरीदने में  संकोच महसूस करती हैं और शर्म की वजह से वो सही साइज की ब्रा नहीं ले पाती।  उन्हें ना चाहते हुए भी गलत साइज की ब्रा के साथ एडजस्ट करना पड़ता है। ऐसा मानना है कि 20 में से 18 महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, जिससे उनके ब्रेस्ट का शेप खराब भी हो जाता है। हर कंपनी का ब्रा साइज अलग होता है और ब्रेस्ट का साइज भी समय के साथ साथ बदलता रहता है।  इसलिए ये बहुत जरूरी है कि समय-समय पर अपनी ब्रा के कप साइज को नापा जाए, क्योंकि सही फिटिंग की ब्रा के लिए ये जरूरी है कि आपके पास आपकी सही नाप हो। आजकल मार्केट में A,B,C,D  कप साइज की ब्रा आ रही है, तो चलिए जानते हैं कि क्या होती है A,B,C,D  कप साइज की ब्रा! साथ ही आप अपनी ब्रा का साइज कैसे नाप सकते हैं:

गलत साइज की ब्रा पहनने के नुकसान:

इससे पहले हम आगे बढ़े, हम आपको बताना चाहते हैं कि गलत साइज की ब्रा पहनने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं!

  • गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट एरिया में रक्त का प्रवाह बिगड़ जाता है जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, आपको घबराहट महसूस हो सकती है।
  • ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से रैशेज की प्रॉब्लम हो सकती है।
  • गलत साइज की ब्रा खरीदने से महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द और सूजन जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ता है।

इसलिए अगर आप इन सारी समस्याओं से बचना चाहतीं  हैं तो ये जरूरी है कि आप सही साइज की ब्रा का चुनाव करें।

कैसे  करे सही साइज की ब्रा का चुनाव?

सही आकार और सही साइज की ब्रा पहनने से ना सिर्फ आप कंफर्टेबल महसूस करेंगे, बल्कि आप कॉन्फिडेंट भी रहेंगी।  हमेशा ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीली ब्रा का चुनाव करने से बचना चाहिए।  साथ ही ये ध्यान भी रखना चाहिए कि वजन घटाने के दौरान या वजन बढ़ने की वजह से ब्रेस्ट साइज भी चेंज होता है। इसलिए हर बार ब्रा खरीदते समय इसके कप का साइज का पता जरूर लगाएं। बॉडी शेप को सही रखने के लिए ये जरूरी है कि हर 6 महीने में साइज की चेकिंग की जाती रहे।

कॉन्फिडेंट और अच्छी पर्सनालिटी के लिए ये जरूरी है कि सही फिटिंग के कपड़े पहने जाएं और अगर बात महिलाओं की आती है तो उनके सिर्फ आउटफिट्स ही नहीं बल्कि अंडर गारमेंट्स भी सही फिटिंग के होने चाहिए, जिससे उनकी पर्सनालिटी अच्छी दिखे और उनका फिगर भी सही रहे। सही कप साइज की ब्रा पहनने के बहुत से फायदे हैं!

  • सही कप साइज की ब्रा पहनने से काफी कंफर्टेबल महसूस होता है और हर काम अच्छे तरीके से किया जा सकता है।
  • महिलाओं की ऊपर की गई स्टडीज में ये रिजल्ट आया कि जो महिलाएं सही साइज की ब्रा पहनती है, वो ज्यादा कॉन्फिडेंट रहती है और  उन्हें दूसरी महिलाओं की अपेक्षा कम झिझक महसूस होती है।
  • सही साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलता है इससे ब्रैस्ट की स्किन भी ढीली नहीं पड़ती और बॉडी पॉश्चर ठीक रहता है।

क्या आप की ब्रा का साइज सही है? आइए जाने –

आप सही साइज की ब्रा पहन रही है अगर:

  • हाथ उठाते समय बैंड ऊपर की तरफ ना चढ़ता हो।
  • आपकी ब्रा आपके ब्रेस्ट को पूरी तरह से कवर करती हो।
  • ब्रा के स्ट्रैप और शोल्डर्स के बीच एक उंगली का स्पेस हो।

क्या होता है ब्रा का कप साइज?

ब्रा के ब्रेस्ट वाले भाग को कप कहते हैं और उसकी नाप को  कप साइज के नाम से जाना जाता हैं। ब्रा खरीदते समय  कप के साइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि कप्स आपके ब्रेस्ट  को पूरी तरह से ढकने में मदद करते हैं। अगर कप आपके ब्रेस्ट को पूरी तरह से कवर नहीं कर पा रहे तो इसका मतलब आपके कप का साइज छोटा है, ये ध्यान रखें कि कप का साइज ज्यादा टाइट या ढीला नहीं होना चाहिए वरना आपकी ब्रेस्ट का शेप बिगड़ सकता है।

क्या होता है A,B,C,D ब्रा साइज का मतलब?

ज्यादातर महिलाओं को अपने कप के साइज को लेकर कन्फ्यूजन रहती है। हम आपको बता दें कि ब्रा कप साइज ब्रेस्ट के राउंड शेप के साइज को नापता है। अगर किसी के ब्रेस्ट हैवी हैं तो उसके लिए D,E,F जैसे कप साइज सही रहते हैं और वही छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए A,B,C जैसे साइज फिट रहते हैं।

ब्रा के कप का साइज नापने का सही तरीका

अधिकतर महिलाएं ब्रा का साइज उसके  नंबर के अनुसार खरीदती हैं, जैसे कि  28, 30, 32, 34 नंबर वाली ब्रा।  दरअसल ये ब्रेस्ट  के नीचे के एरिया का साइज होता है, जिसे बैंड साइज के नाम से जाना जाता है। A, B, C, D ब्रेस्ट साइज होते हैं, जिसे कप साइज भी कहा जाता है।

अगर आपके बैंड का साइज 26 आता है तो आपको उसमें 4 इंच जोड़ने होंगे तब आपके लिए सही नाप की ब्रा मिलेगी, यानी कि 30 नंबर की ब्रा आपको फिट बैठेगी।

अगर जोड़ने पर odd नंबर आता है जैसे कि 25 तो आपको उसमें 5 इंच और जोड़ने पड़ेंगे, तब आपको सही नाप की ब्रा मिलेगी।

इसी तरह से कप साइज भी नापा जाता है, आपको अपने ब्रेस्ट के सबसे उभरे हुए हिस्से को इंचीटेप की सहायता से नापना होगा। जो नाप आएगी  उसे आपको अपने बैंड के साइज से घटाना होगा और अगर दोनों का अंतर 2 इंच का है तो आपके लिए A या B कप साइज की ब्रा परफेक्ट रहेगी, अगर अंतर 3 है तो C साइज की और इसी तरह से अगर बैंड साइज और ब्रेस्ट साइज का अंतर 4 है तो D कप साइज की ब्रा आपके लिए परफेक्ट फिट होगी।

हमें उम्मीद है कि अब आप जान गए होंगे कि A,B,C,D साइज की ब्रा का मतलब क्या होता है और सही साइज की ब्रा कैसे चुननी चाहिए। हमेशा सही साइज की ब्रा चुने जिससे आप कांफिडेंटली अपनी लाइफ जी सके। आप चाहे तो क्लोविया के साइज चार्ट का use कर सकते हैं।

Neha Jha

Recent Posts

Fat Loss Mistakes: 15 Common Errors That Sabotage Your Weight Loss Journey

Fat Loss Mistakes: 15 Common Errors That Sabotage Your Weight Loss Journey A Science-Based Guide…

1 month ago

Softness and Strength: Why Women Don’t Have to Choose Between Grace and Power

Softness and Strength: Why Women Don’t Have to Choose Between Grace and Power By Smita…

1 month ago

Are We Romanticizing Rural Health? The Truth About Protein, Physical Labor, and Hidden Undernutrition?

Are We Romanticizing Rural Health? The Truth About Protein, Physical Labor, and Hidden Undernutrition? By…

1 month ago

Consistency Over Intensity: The Science of Sustainable Body Transformation

Consistency Over Intensity: The Science of Sustainable Body Transformation Why Real Fitness Progress Happens One…

1 month ago

The Only Magic Pill for Fat Loss: Sustainability

The Only Magic Pill for Fat Loss: Sustainability Why Long-Term Habits — Not Quick Fixes…

1 month ago

Sudipta Dash, Runner-Up at Mrs India 2025: A Crown Forged by Discipline, Grace, and Purpose

Sudipta Dash, Runner-Up at Mrs India 2025: A Crown Forged by Discipline, Grace, and Purpose…

4 months ago